पाटन. किशुनपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ दिव्यांगो के बीच उपकरण का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर एलीमको भुवनेश्वर के टीम ने 22 दिव्यांग बच्चों को जांच किया गया. जांच के बाद जिला के समावेशी शिक्षा प्रभारी राजीव कुमार चौबे, स्पेशल एजुकेटर समावेशी शिक्षा पाटन इमाम हुसैन ने 31 दिव्यांग बच्चों के बीच आवश्यक उपकरण वितरण किया गया. मौके पर बीपीएम जरीना परवीन, एमडीएम ऑपरेटर प्रवेश कुमार, संतोष कुमार, सोनू तिवारी, अंजनी नंदन मिश्रा, प्रधानाध्यापक ऋषिकांत तिवारी, अनिल कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
