पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खुटार पंचायत के नवाडीह गांव में भरठुवा बंदूक से गोली लगने 70 वर्षीय श्यामलाल भुइंया मौत हो गई. घटना शनिवार की रात्रि 10 की बताई जाती है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थलस्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.
रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है. रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्यामलाल भुइयां स्वयं बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना किन परिस्थितियों में घटी. इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. गोली फायर होने के बाद बंदूक दो भागों में बंट गया. जंग लगा हुआ भरठुआ बंदूक था. वह काफी पुराना हो गया था. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए भरठुआ बंदूक का इस्तेमाल करता था.
