सामाजिक व आर्थिक बदलाव के लिए शिक्षा जरूरी : रामचंद्र सिंह

सामाजिक व आर्थिक बदलाव के लिए शिक्षा जरूरी : रामचंद्र सिंह

प्रतिनिधि, सतबरवा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षा में सतबरवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के टॉपर्स को शनिवार को बलवंत सिंह नामधारी इंटरमीडिएट मेमोरियल कॉलेज के परिसर में उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य तिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. विधायक श्री सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक व आर्थिक बदला संभव है के जीवन में शिक्षा का महत्व ही अलग है. विधायक ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीयेगा वह दहाड़ेगा. उन्होंने कहा कि सतबरवा की सना आफरीन इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा पूरे झारखंड में तीसरा स्थान हासिल किया है जिससे आने-वाले छात्र-छात्राओं सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के लिए हर एक प्रकार सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है. राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य सह राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव का शिक्षा के प्रति काफी सराहनीय पहल है. इस तरह के कार्यक्रम आयोजन होने से विद्यार्थियों में स्पर्द्धा बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से अच्छे करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा. उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि मेरी सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में सतबरवा प्रखंड अव्वल रहे. पिछले वर्ष भी टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था. जो छात्र छात्राएं पढ़ाई में अच्छे हैं तथा गरीबी बाधक बन रही है, तो उन्हें हर संभव आर्थिक मदद करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर कई विद्यालयों के छात्राओं ने नृत्य गीत प्रस्तुत की. वहीं शिक्षक भरदुल सिंह, मन्नू देव, संजय यादव, बिहारी प्रसाद, अर्पण गुप्ता, विजेंद्र कुमार, भोला मेहता, पंकज तिवारी, महेश्वर सिंह, सुमन कुमारी के अलावा कोई वक्ताओं ने शिक्षा से सबंधित अपने विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >