पलामू के तरहसी की चार दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से हड़कंप, दुकानदारों के पास नहीं मिले लाइसेंस

सत्यम ड्रग स्टोर व संजय ड्रग स्टोर के मालिक दवा की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात नहीं दिखा पाए. बबलू फार्मा बंद मिला. उन्होंने बताया कि राज्य औषधि निदेशक रितु सहाय को शिकायत मिली थी कि तरहसी में बिना लाइसेंस के दवा दुकान संचालित हो रहे हैं.

झारखंड के पलामू जिले में ड्रग इंस्पेक्टर ने दुवा दुकानों में छापेमारी की, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया. बुधवार (नौ नवंबर) को राज्य औषधि निरीक्षक रितु सहाय के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने पलामू के तरहसी प्रखंड में चार दवा दुकानों की जांच की. टीम में रांची के औषधि निरीक्षक अवधेश उरांव, अमित कुमार व पलामू के औषधि निरीक्षक अमरेश कुमार शामिल थे. टीम द्वारा न्यू हरिओम मेडिकल स्टोर संजय ड्रग स्टोर, सत्यम ड्रग स्टोर व बबलू फार्मा दवा दुकानों में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई. रांची के औषधि निरीक्षक अवधेश उरांव ने बताया कि सबसे पहले न्यू हरिओम मेडिकल स्टोर की जांच की गई. दवा दुकानदार से लाइसेंस व दवा की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात मांगे गए, लेकिन दुकानदार न कागजात दिखा पाए, न ही लाइसेंस.

खरीद-बिक्री के कागजात नहीं दिखा पाए दुकान मालिक

सत्यम ड्रग स्टोर व संजय ड्रग स्टोर के मालिक दवा की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात नहीं दिखा पाए. बबलू फार्मा बंद मिला. उन्होंने बताया कि राज्य औषधि निदेशक रितु सहाय को शिकायत मिली थी कि तरहसी में बिना लाइसेंस के दवा दुकान संचालित हो रहे हैं. साथ ही दुकानों में नकली दवा की बिक्री की जा रही है, जो जनहित के लिए घातक है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई खामियां मिली है. संबंधित दुकानों को कागजात जमा करने के लिए समय दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि अगर कागजात गलत मिला, तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Also Read: पलामू में औषधि नियमावली का उल्लंघन, आठ दवा दुकान एक माह के लिए निलंबित

कागजात जमा कराने के लिए दुकानदारों को मिला समय

उन्होंने कहा कि जिले के थोक दवा दुकानदारों द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित खुदरा दवा दुकानों को दवा उपलब्ध कराया जाता है. जांच में पकड़े जाने के बाद वैसे थोक दवा विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, पलामू में नकली दवा का कारोबार काफी फल-फूल रहा है. लेकिन, विभाग के अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से कई मरीजों की असमय मौत हो रही है. यह भी कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नकली दवाएं बेची जा रहीं हैं.

Also Read: झारखंड में दवा दुकान खोलने के लिए अब फार्मासिस्ट की डिग्री की जरूरत नहीं, बोले सीएम हेमंत सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >