धनंजय बने काजरात छठ पूजा समिति के अध्यक्ष

प्रखंड के बेलबीघा पंचायत के काजरात कररबार नदी तट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई

फोटो 23 डालपीएच 11 हुसैनाबाद. प्रखंड के बेलबीघा पंचायत के काजरात कररबार नदी तट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इस दौरान छठ पूजा व छठव्रतियों की सुविधा को लेकर विमर्श किया गया. शांतिपूर्ण संचालन के लिये कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से धनंजय राम को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि गोविंद पासवान उपाध्यक्ष, ललन मेहता सचिव, नंद किशोर मेहता उप सचिव, अजित प्रजापति कोषाध्यक्ष, मिथिलेश प्रजापति उप कोषाध्यक्ष, रामाकांत यादव संचालक, कृष्णा यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया. संरक्षक मंडल में अखिलेश यादव, निरंजन कुमार सिंह, विनय यादव, बिगन प्रजापति, राम लखन यादव, रामजन्म प्रजापति,उदय प्रजापति को शामिल किया गया. इसी तरह राकेश यादव, लालदीप प्रजापति, प्रकाश मेहता,सिंटू मेहता,अरुण पासवान,मुन्ना यादव,रितेश यादव ,अंशु प्रजापति, पप्पू चौधरी,राकेश राम, रोहित प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, लवकुश यादव, शिवनंदन प्रजापति,मुकेश प्रजापति, राजू गुप्ता, संजय राम, जितेंद्र सोनी, नागेश्वर भगत, दीपक भगत को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया. अध्यक्ष धनंजय राम ने बताया कि छठ पूजा की विशेष तैयारी की जा रही है. समिति के लोग इस महोत्सव को धूमधाम से मनाने में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे. सूर्य मंदिर परिसर व छठघाट और पहुंच मार्ग की सफाई करायी जायेगी. साथ ही छठव्रतियों की सुविधा को लेकर को लाइट, टेंट, साउंड, चेंजिंग रुम आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >