अपराधियों ने हाइवा में लगायी आग

पलामू जिले के दंगवार ओपी क्षेत्र के डूमरहाथा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया.

हुसैनाबाद. पलामू जिले के दंगवार ओपी क्षेत्र के डूमरहाथा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. जिस जगह पर यह घटना हुई है, उसके नजदीक ही मनोज सिंह का होटल है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आखिर किस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना में जो हाइवा जल कर खाक हुआ है, उसका नंबर- जेएच 02 बीआर 6682 है. पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि डूमरहाथा गांव के मनोज सिंह ने छह माह पूर्व ही हाइवा को खरीदा था. मनोज सिंह अपने होटल के पास हाइवा को खड़ा करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >