पड़वा: प्रखंड के बूथ संख्या 128 के मतदाताओं में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका सकिला खातून की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है. बीएलओ द्वारा समय पर कार्य न किये जाने के कारण स्थानीय मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने लापरवाही के खिलाफ बीडीओ सह सीओ से शिकायत किया. जिसके बाद बीडीओ ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर एसआईआर का प्रपत्र भरा.
बूथ संख्या 128 के मतदाता आलम तारा अली ने बताया कि बीएलओ सकिला खातून द्वारा अभी तक उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों का गणना प्रपत्र (एसआईआर) उपलब्ध नहीं कराया है. इस लापरवाही आलम तारा अली ने बीडीओ सह सीओ अंजली मेहता को एक लिखित शिकायत किया है. बीडीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समय रहते विशेष गहन पुनरीक्षण कर डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंजली मेहता ने शनिवार को खुद मझीगांव के बुथ संख्या 128 पहुंचकर शिकायतकर्ता के लंबित गणना प्रपत्र को स्वयं ऑनलाइन कराया, जिसके बाद मतदाताओं को राहत मिली. त्वरित कार्रवाई के बाद मतदाताओं ने राहत ली.
