नगर पंचायत में शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, सभी ने लिया स्वच्छता का संकल्प

नगर पंचायत में शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, सभी ने लिया स्वच्छता का संकल्प

प्रतिनिधि, हरिहरगंज स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा और एसआइ रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इओ फैजुर रहमान अंसारी ने की, जबकि संचालन सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने किया. मौके पर बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है. उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आदत बना कार्यक्रम में शामिल करें. भाजपा नेता राजीव रंजन, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, बल्लू बलराम, सीएलटीसी संजय राणा और जेई सुबोध यादव, अखिलेश मेहता, राजकुमार पासवान, विजय प्रजापति, शिक्षक डॉ. राजकुमार, विचित्रा कुमारी समेत कई लोग शामिल हुए. सभी ने मिलकर नगर व गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >