पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत के बखारी गांव के पीपरडीह टोला में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई है, जबकि उसके 22 वर्षीय ममेरे भाई का शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मृतका 16 वर्षीय खुशबू कुमारी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. रविवार रात वह अपने ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह उर्फ टिंकू के साथ एक ही कमरे में सोई हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बिट्टू कुमार सिंह ने घर में रखे टांगी से खुशबू को काट डाला. घटना के बाद वह घर से फरार हो गया.
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव
इस बीच आज सोमवार सुबह बिट्टू कुमार सिंह का रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ है. खुशबू अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार को दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे.
पुलिस जांच में जुटी
सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लगता है, क्योंकि दोनों एक ही कमरे में थे. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Also Read: रामगढ़ के साई रेसीडेंसी होटल में पुलिस की बड़ी रेड, बरामद हुई अवैध शराब की खेप
