सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज

ऊंटरी रोड. पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के लहर बंजारी पंचायत के मुखिया व प्रखंड नाजिर के बीच विवाद हुआ. इस मामले में प्रखंड नाजिर ने थाना में आवेदन देकर मुखिया अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज करने सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. उंटारीरोड के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष सह आरोपी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पलामू डीसी व विधायक को लिखित मांग पत्र देकर नाजिर शनि राज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. मुखिया संघ ने नाजीर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इधर प्रखंड के सभी कर्मियों ने बीडीओ को आवेदन देकर मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने तक, सभी कर्मी सरकारी कार्य नहीं करेंगे. इस मामले में थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किय गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >