पंडितजी के सिद्धांतों से सीखने की जरूरत : जितेंद्र

पंडितजी के सिद्धांतों से सीखने की जरूरत : जितेंद्र

पाटन. प्रखंड के कुड़वा मोड़ स्थित आरपीएम मैरेज हॉल में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का रविवार से शुरू किया गया. इसकी अध्यक्षता पाटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय व संचालन अशोक तिवारी ने किया. कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अभियान के पाटन प्रभारी अरुण दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श जीवन व सिद्धांत से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है. उनके विचारों को आमजनों तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा. सामूहिक प्रयास से ही यह अभियान सफल होगा. मौके भाजपा नेता मनोज कुमार, धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, उदय शुक्ला, गौतम सिंह, सुरेश प्रजापति, हिमांशु सिंह, वीरेंद्र सिंह, पिंकी विश्वकर्मा,अर्जुन तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >