बोन कैंसर पीड़ित महिला का किया गया सफल ऑपरेशन

बोन कैंसर पीड़ित महिला का किया गया सफल ऑपरेशन

मेदिनीनगर. शहर के नावाटोली स्थित श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घुटने के कैंसर से जूझ रहे मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.विश्रामपुर प्रखंड के पांडेयपुर क्षेत्र 40 वर्षीय एक महिला बोन कैंसर से पीड़ित थी. इस जटिल सर्जरी प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया. डॉ अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों से मरीज की लगातार जांच एवं दवा के माध्यम से इलाज किया जा रहा था. सभी आवश्यक परीक्षणों के बाद 27 फरवरी को ऑपरेशन किया गया. जिसमें कैंसर से ग्रसित लगभग 15 सेंटीमीटर हड्डी को काटकर अलग किया गया और उसकी जगह कृत्रिम अंग (इम्प्लांट) लगाया गया. सबसे खास बात यह रही कि 24 घंटे के भीतर ही मरीज को चलने लायक बना दिया गया. पूरी सर्जरी में लगभग तीन से चार घंटे का समय लगा. ऑपरेशन टीम में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक वर्मा, डॉ थान एनेस्थीसिया सहायक राजेश पाल, मनोज यादव सहित अन्य प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >