बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो लोग गंभीर

जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हादसा

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क में दुलहर गांव के समीप रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गयी. जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के धर्मेंद्र चौधरी (22 वर्ष, पिता सुदामा चौधरी) के रूप में हुई. जबकि घायलों में बड़ेपुर के ही जॉनी कुमार व अरुण कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक से जपला से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान दुलहर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र चौधरी की मौत हो गयी. वहीं चिकित्सकों ने जॉनी कुमार, अरुण कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में भीड़ लग गयी. मृतक के परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >