हेमंत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा, महिलाओं के उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 12 कोप्रतिनिधि,

मेदिनीनगर. भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाअों पर अत्याचार बढ़ गया है. आदिवासी, दलित व गरीब महिलाएं ज्यादा ही पीड़ित हैं. पर सरकार इसे रोक पाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. इसलिए दुष्कर्म, उत्पीड़न एवं अत्याचार की घटनाअों के खिलाफ आगामी 12 अगस्त को पलामू समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें लगभग 5000 महिलाएं शामिल होंगी. प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि झारखंड की सरकार अत्याचार, भ्रष्टाचार की पोषक है. इस सरकार से न केवल महिला बल्कि कोई भी वर्ग खुश नहीं है. आगामी चुनाव में इसका खामियाजा हेमंत सरकार को भुगतना पड़ेगा. भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि देश की आधी आबादी की सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की होनी चाहिए. भाजपा महिलाओं को शुरू से ही सम्मान देती रही है. आज महिलाएं भी भाजपा में अपना अहम योगदान दे रही हैं. पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही हैं. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है. मंच संचालन महामंत्री लक्ष्मी रवि ने किया. सभा समाप्ति की घोषणा जिला उपाध्यक्ष रीना किशोर ने की. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रिया सिंह, प्रतिमा गुप्ता, निहारिका रानी, किरण देवी, रेखा गुप्ता, रेखा सिंह, मुन्नी देवी, किरण देवी, अर्चना देवी, सरिता देवी, लीलावती देवी, सुमन गुप्ता, रीता सिंह, बबीता देवी, नीलम कुमारी, चंद्रमुखी देवी, रानी देवी, सरिता गुप्ता समेत मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी व महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >