अवैध वसूली में फंसे एएसआइ राजेश बैठा, एसपी ने किया तत्काल निलंबित

अवैध वसूली में फंसे एएसआइ राजेश बैठा, एसपी ने किया तत्काल निलंबित

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के नावाबाजार थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) राजेश बैठा को अवैध वसूली के आरोप में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गयी, जिसमें राजेश बैठा रात्रि गश्ती के दौरान एक ट्रक चालक से अवैध रूप से पैसे लेते हुए दिख रहे थे. एसपी ने बताया कि यह वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति ने भेजा था. वीडियो की सत्यता की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विश्रामपुर आलोक कुमार टुटी को निर्देशित किया गया था. जांच में आरोप सत्य पाये गये, जिसके बाद एसडीपीओ ने कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट एसपी को सौंपी. एसपी ने इस कृत्य को अनुशासनहीनता, मनमानी और संदिग्ध आचरण करार देते हुए एएसआइ राजेश बैठा को तत्काल निलंबित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने नावाबाजार थाना में प्रतिनियुक्त सभी सशस्त्र बलों को हटाकर उन्हें पुलिस केंद्र में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है. उनकी जगह नये बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. एसपी रीष्मा रमेशन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पलामू पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7070452955 पर सूचना दें. शिकायत की जांच वरीय पदाधिकारी द्वारा की जायेगी और दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >