झारखंड: पलामू में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में गड़बड़ी! सीडीपीओ की गाड़ी पर हमला, केस दर्ज

ग्रामीणों का कहना है कि लाभुक क्षेत्र से बाहर की महिला का सेविका पद पर चयन किया जा रहा था. सीडीपीओ धक्का देकर भाग रही थी. ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी से कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी है.

पाटन, पलामू: पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. आक्रोशित लोगों ने सीडीपीओ अनीता कुमारी के वाहन पर हमला कर दिया और वाहन का शीशा तोड़ दिया. सीडीपीओ ने नावाजयपुर थाने में रवि प्रसाद, नकुल कुमार, सिरो चौहान, सविता देवी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. ग्रामीणों द्वारा भी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

नियम से हो रहा था सेविका का चयन

सीडीपीओ का कहना है कि नियमानुसार सेविका का चयन किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीण मनमानी कर रहे थे. किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी, नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी.

Also Read: झारखंड: पलामू में बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, रामलला के बाद मथुरा में कृष्ण मंदिर को लेकर उठाएंगे बड़ा कदम

ग्रामीणों का ये है आरोप

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि लाभुक क्षेत्र से बाहर की महिला का सेविका पद पर चयन किया जा रहा था. सीडीपीओ धक्का देकर भाग रही थी. ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी से कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी है. पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read: झारखंड में पहली बार आ रहे बागेश्वर धामवाले धीरेंद्र शास्त्री, पलामू जिला प्रशासन ने रख दी है ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >