यूरिया खाद के कालाबाजारी पर प्रशासन रोक लगाये : विवेकानंद

यूरिया खाद के कालाबाजारी पर प्रशासन रोक लगाये : विवेकानंद

प्रतिनिधि, सतबरवा कांग्रेसी नेता विवेकानंद त्रिपाठी ने यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अविलंब रोक लगाने की मांग किया है. ताकि किसानों को इस परेशानी से निजात मिल सके. श्री त्रिपाठी कहा है कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण टडीहन भदई फसल खराब हो गयी है, जिससे किसानों की उम्मीदें अब धान की खेती पर ही टीकी हुई हैं.धान की फसल अच्छी होने की संभावना है, लेकिन दुकानदारों के द्वारा खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है. किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है,जिससे धान की खेती प्रभावित हो सकती है. किसानों को सरकार के द्वारा निर्धारित कीमत से भी अधिक यूरिया खाद के लिए चुकाना पड़ रहा है. जिसके कारण किसान परेशान है. उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी व एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है.श्री त्रिपाठी ने प्रखंड तथा थाना स्तर पर टास्क फोर्स गठन कर किसानों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >