पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB Action in Palamu: पलामू के सदर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट परमानंद कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम ने ये कार्रवाई की है.

पलामू : भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ पलामू में एसीबी (ACB) की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जिले के सदर अस्पताल में रंगे हाथ घूस लेते फार्मासिस्ट परमानंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह किसी काम के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था.

गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ले गई उनके आवास

एसीबी की टीम गिरफ्तार करने के बाद धर्मपुर स्थित उनके आवास ले जाया गया. जहां उनकी घर की तलाशी ली गई. घर में तलाशी के बाद एसीबी की टीम अपने साथ पलामू ले गई. एसीबी की टीम ने बताया कि तरवाडीह पंचायत के बरैनी गांव के रहने वाले छोटन उरांव के पिता मोहन उरांव की मौत 7 जुलाई को सांप काटने से हो गई थी. छोटन द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए 24 जुलाई को अस्पताल के उपाध्यक्ष को आवेदन दिया. उपाध्यक्ष द्वारा फार्मासिस्ट परमानंद कुमार को पोस्टमार्टम देने की बात कहीं. लेकिन फार्मासिस्ट परमानंद के द्वारा 10 हजार रुपये घूस की मांग की. लेकिन छोटन पैसा नहीं देना चाहता था. इसके बाद छोटन ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी टीम को दी. टीम के डीएसपी द्वारा घटना के सत्यापन करने के बाद उक्त कार्रवाई की गई. इधर, एसीबी टीम की कार्रवाई से सदर अस्पताल में हड़कंप मचा है.

परमानंद ने खोले राज, बताया कौन है घूस लेने में पार्टनर

एसीबी टीम के द्वारा गिरफ्तार फार्मासिस्ट परमानंद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस कार्य में डॉक्टर सुनील भगत के द्वारा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने में पैसा लिया जाता है. पोस्टमार्टम के लिए जो भी पैसा लिया जाता है. उसका आधा पैसा डॉक्टर को दे दिया जाता है. आधा पैसा मेरे पास रहता है. उसके बयान से स्पष्ट है कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के नाम पर पैसे की उगाई की जाती है. अगर ऐसा है, तो यह जांच का विषय है.

Also Read: ACB Trap: हजारीबाग से पति के साथ मुखिया 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >