प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के बसौरा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने अपने प्रथम बैच (सत्र 2022–2026) के साथ सफलता का नया इतिहास रच दिया है. इस बैच के सभी छात्र परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल हुए हैं. सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि 70 प्रतिशत विद्यार्थियों को डिग्री पूरी होने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल गये. कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में दाखिला लेने वाले इन छात्रों का शैक्षणिक सत्र 2026 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कैंपस प्लेसमेंट के तहत चयनित छात्र अगले 10 से 20 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कंपनियों में कार्यभार संभालेंगे. इस उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक अत्यंत उत्साहित हैं.
पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम बैच के 70 प्रतिशत छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट

पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम बैच के 70 प्रतिशत छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
Copied link
पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम बैच के 70 प्रतिशत छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट