36 साल बाद गुरुजनों का सम्मान, लोहड़ा हाईस्कूल के 1990 बैच ने पेश की मिसाल

पड़वा लोहड़ा हाईस्कूल के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस पर अपने गुरुजनों को सम्मानित कर एक अनोखी मिसाल पेश की। भावुक हुए शिक्षक, देखें पूरी खबर।

शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने शिक्षकों को किया सम्मानित, वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी मिला सम्मान

पड़वा, पलामू : लोहड़ा हाईस्कूल के 1990 बैच के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 36 साल बाद अपने गुरुजनों को सम्मानित कर अनूठी पहल की. लोहड़ा हाईस्कूल में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता मेहता और एसआइ चिन्टु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

समारोह में 1990 बैच के शिक्षक अम्बिका मिश्रा, नीलकंठ दुबे, उदित नारायण सिंह और मुरारी दुबे को शॉल, बुके, गीता की पुस्तक और बुढ़ापे का सहारा भोकली देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विद्यालय के वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया.

सम्मान पाकर भावुक हुए शिक्षक

36 साल बाद अपने पूर्व छात्रों से सम्मान पाकर शिक्षक भावुक हो गये. शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि संभवतः पलामू में यह पहली बार है, जब किसी विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने 36 साल बाद अपने गुरुजनों को सम्मानित करने के लिए इस तरह का आयोजन किया है.

प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं. शिक्षक शुरू से पूजनीय रहे हैं और आगे भी रहेंगे. वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है और इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने 1990 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को ऐतिहासिक पहल बताया.

शिक्षकों के सम्मान से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

एसआइ चिन्टु कुमार ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षकों की भूमिका शुरू से ही महत्वपूर्ण रही है. जो व्यक्ति अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करता है, वह निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है. उन्होंने आयोजन के लिए 1990 बैच के छात्र-छात्राओं को बधाई दी.

मौके पर अरुण सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय गुप्ता, सुनील दुबे, पंकज पांडेय उर्फ छोटू, अशोक पाल, मनोज दुबे, सुशील सिंह, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अम्बिका सिंह, दिव्या टोप्पो, योगेश चौबे, अभिषेक गुप्ता सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >