विनोद पाल बने प्रखंड अध्यक्ष

पांडु(पलामू). झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की उंटारीरोड प्रखंड की कमेटी का पुनर्गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में रामपुकार पांडेय उपस्थित थे. बैठक में विनोद पाल को प्रखंड अध्यक्ष, नीरज सिंह को सचिव व धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इधर पांडु में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन छह माह के बाद करने की बात […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 18, 2014 8:00 PM

पांडु(पलामू). झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की उंटारीरोड प्रखंड की कमेटी का पुनर्गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में रामपुकार पांडेय उपस्थित थे. बैठक में विनोद पाल को प्रखंड अध्यक्ष, नीरज सिंह को सचिव व धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इधर पांडु में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन छह माह के बाद करने की बात तय की गयी. इस अवधि तक पुरानी कमेटी ही काम करेगी. पर्यवेक्षक के रूप में विजय कुमार पांडेय उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश संगठन के प्रदुमन सिंह उर्फ सिंटू सिंह, सत्यनारायण सिंह, उदय वर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, पूनम देवी, आशिया खातून, बीरबल सिंह खरवार, मिथिलेश राम, सुदर्शन मोची, विनोद सिंह, रीतू राज, प्रभुदयाल सहित कई लोग मौजूद थे. रघुवर दास को बधाईपांडु(पलामू). रघुवर दाास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कई लोगों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में प्रमुख अनुप कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, संजय कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय, गोविंद सिंह, रामचंद्र सिंह, ब्रजेश चंद्रवंशी, चिंटू केसरी, महेंद्र साव, पुकार सिंह, सिकंदर पाल सहित कई लोग मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version