मेदिनीनगर : रविवार को शहरी क्षेत्र में तार मरम्मत का काम किया जायेगा. जिस कारण 33/11 केवीए सुदना सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवीए बाजार फीडर सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक बिजली बंद रहेगी.
इस कारण जेलहाता, रेलवे क्यारी, कचहरी कैंम्पस, मेन मुख्य बाजार में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता अमित कुमार ने दी.
