संविधान दिवस पर बच्चों ने ली शपथ

सतबरवा : मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम कर विद्यालय के बच्चों के बीच संविधान का प्रस्तावना पढ़कर सुनाया. बताया गया कि देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक कर्तव्यों का निर्वह्न ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए, ताकि संविधान को और मजबूत बनाया जा सके. बताया गया कि […]

सतबरवा : मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम कर विद्यालय के बच्चों के बीच संविधान का प्रस्तावना पढ़कर सुनाया. बताया गया कि देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक कर्तव्यों का निर्वह्न ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए, ताकि संविधान को और मजबूत बनाया जा सके. बताया गया कि हमारे देश का संविधान सर्वपरी है. सभी लोगों ने संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वह्न करने का संकल्प लिया.

प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय स्त्रोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय, ताबर राजकीय मध्य विद्यालय, मुरमा मवि, लोहरा पोखरी उमवि, कसियाडीह मवि समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर वार्डन रंजना कुमारी, प्रधानाध्यापक भरदुल सिंह, गोविंद प्रसाद, विमला कुमारी, शिक्षक अर्पण कुमार गुप्ता ,विष्णु देव बैठा समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >