पलामू में JJMP नक्सली इंदल पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सक्रिय जेजेएमपी संगठन के नक्सली इंदल पासवान को पुलिस को दबोच लिया है. इंदल इस क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर लेवी और रंगदारी मांगने का काम कर रहा था. मंगलवार को पुलिस […]

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सक्रिय जेजेएमपी संगठन के नक्सली इंदल पासवान को पुलिस को दबोच लिया है. इंदल इस क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर लेवी और रंगदारी मांगने का काम कर रहा था. मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की इंदल हुसैनाबाद आ रहा है.

सूचना वाली जगह पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. इंदल पासवान की गिरफ्तारी की पलामू एसपी अजय लिंडा ने पुष्टि की है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >