पोलपोल : डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के पोलपोल बाजार में सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया. जिला परिषद के उपाध्यक्ष भाजपा नेता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पोलपोल बाजार व आसपास के गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया.
इस दौरान लोगों को भाजपा के नीति व सिद्धांतों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि अन्य दलों के अपेक्षा भाजपा किस उदेश्य को लेकर राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. राष्ट्रवाद व देश के विकास के मिशन को लेकर भाजपा काम कर रही है. जिप उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है. भाजपा के कार्यकर्ता व नेता हर गांव व टोले में भ्रमण कर लोगों को भाजपा के नीति व सिद्धांत से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्य बना रहे है.
