बगैर कार्य कराये राशि निकासी का आरोप

विश्रामालय : विश्रामपुर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य शंकर केशरी ने बघमनवा पंचायत के मुखिया पर सरकारी राशि के दोहन का आरोप लगाया है. श्री केशरी ने आरटीआइ से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि बघमनवा पंचायत के मुखिया रवींद्रनाथ उपाध्याय ने कई योजनाओं का बगैर कार्य कराये सरकारी राशि निकाल ली है.उन्होंने कहा […]

विश्रामालय : विश्रामपुर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य शंकर केशरी ने बघमनवा पंचायत के मुखिया पर सरकारी राशि के दोहन का आरोप लगाया है. श्री केशरी ने आरटीआइ से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि बघमनवा पंचायत के मुखिया रवींद्रनाथ उपाध्याय ने कई योजनाओं का बगैर कार्य कराये सरकारी राशि निकाल ली है.उन्होंने कहा कि बघमनवा मध्य विद्यालय चहारदीवारी के नाम पर राशि की निकासी की है.जबकि वास्तविकता यह है कि स्कूल चहारदीवारी निर्माण में एक भी ईंट नही जोड़ा गया है.

इसी तरह देवी मंडप के पास चौपाल निर्माण के नाम पर भी राशि की निकासी की गयी है.जबकि चौपाल का निर्माण हुआ ही नहीं है. इतना ही नहीं जगनारायण पाल के घर के पास पीसीसी पथ निर्माण के नाम पर बिना कार्य कराये राशि का बंदरबांट किया गया है.शंकर केशरी ने कहा कि उक्त योजनाएं तो बानगी मात्र है.बघमनवा पंचायत के सभी योजनाओं में लूट हुई है.
इस पंचायत के सभी योजनाओं की जांच होनी चाहिए.जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिये.इधर मुखिया रवींद्रनाथ उपाध्याय ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि श्री केशरी पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है.पंचायत की सभी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य हुआ है.जो कार्य पूर्ण हुआ है,उसी की राशि निकासी हुआ है.मैं सभी तरह के जांच के लिए तैयार हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >