छतरपुर में बिजली का तार टूट कर गिरा, पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत

छतरपुर (पलामू) : छतरपुर में महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया. करंट लगने से पेट्रोल पंप के मैनेजर सुदामा प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, कर्मचारी इमाम बक्स आंशिक रूप से झुलस गया. यह घटना मंगलवार की रात करीब 11 : 30 बजे की है. […]

छतरपुर (पलामू) : छतरपुर में महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया. करंट लगने से पेट्रोल पंप के मैनेजर सुदामा प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, कर्मचारी इमाम बक्स आंशिक रूप से झुलस गया. यह घटना मंगलवार की रात करीब 11 : 30 बजे की है. पेट्रोल पंप के पीछे से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर एलएनटी के तार पर गिरा.
इस कारण पेट्रोल पंप सहित आसपास के दर्जनों घरों में बिजली प्रवाहित होने लगी. पेट्रोल पंप के कार्यालय में हाई वोल्टेज के कारण आग लगने की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मैनेजर सुदामा प्रसाद मेन स्विच ऑफ करने के लिए दौड़े. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गये. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
वहीं उन्हें बचाने दौड़ा कर्मचारी इमाम बक्श भी करंट लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संयोग से पेट्रोल पंप में आग नहीं लगी, वर्ना कई लोगों की जान जा सकती थी. बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के पीछे जो बिजली का खंभा लगा हुआ है, उसमें 11 हजार वोल्ट के तार के नीचे से एलएनटी तार गुजरा है.
पंप का कर्मचारी भी झुलसा
11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा. पेट्रोल पंप सहित कई घरों में बिजली प्रवाहित होने लगी
पेट्रोल पंप का मेन स्विच काटने गये मैनेजर सुदामा प्रसाद को लगा करंट, हो गयी मौत
कर्मचारी इमाम बक्श भी करंट लगने से आंशिक रूप से झुलसा
पेट्रोल पंप के पीछे से गुजरा है 11 हजार वोल्ट का तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >