लेस्लीगंज : युवती से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरी पोखरी गांव से एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी सूचना युवती ने अपने परिजनों को दी, तब परिजन ग्रामीणों के साथ लेस्लीगंज थाना पहुंचे. इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला […]

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरी पोखरी गांव से एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इसकी सूचना युवती ने अपने परिजनों को दी, तब परिजन ग्रामीणों के साथ लेस्लीगंज थाना पहुंचे. इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसमें सेहरा गांव के शमशाद अंसारी और दानिस अंसारी शामिल हैं. दोनों आरोपी फरार है.
लेस्लीगंज थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों ने कई वाट‍्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल किया है. इससे संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जब पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने गांव गयी थी, तो उस दौरान यह पाया गया कि दोनों आरोपी के घर में तालाबंद है और परिवार समेत वे लोग फरार हैं. वहीं, युवती के अपहरण में स्कॉर्पियो गाड़ी का प्रयोग किया गया है, उसकी भी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >