बंद को विफल करने में दिन भर सक्रिय रहा प्रशासन

सतबरवा : भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद का सतबरवा में बेअसर देखा गया. इस दौरान विपक्षी दल के एक भी नेता समर्थक सड़क पर नजर नहीं आये, जिससे विपक्षी एकता तार-तार होती नजर आयी. वहीं बंद को विफल करने को लेकर सतबरवा ओपी प्रभारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व […]

सतबरवा : भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद का सतबरवा में बेअसर देखा गया. इस दौरान विपक्षी दल के एक भी नेता समर्थक सड़क पर नजर नहीं आये, जिससे विपक्षी एकता तार-तार होती नजर आयी. वहीं बंद को विफल करने को लेकर सतबरवा ओपी प्रभारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुबह पांच बजे से ही सक्रिय दिखी. रोज की तरह रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर वाहनें चलती रही. सतबरवा बाजार प्रतिदिन की तरह खुला रहा. मगर सतबरवा स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक करमा शाखा तथा वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखाएं तो खुली रही, पर लेन-देन नहीं होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ओपी प्रभारी नवीन प्रसाद ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बुलायी गयी झारखंड बंद के दौरान सतबरवा में बेअसर रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >