पलामू में ट्रक की ठोकर से लड़की की मौत

डालटनगंज : पलामू में एक सड़क दुर्घटना में एक लड़की की मौत हो गयी. दुर्घटना की शिकार लड़की 11वीं की छात्रा थी. सड़क से जा रही यह लड़की एक ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार की सुबह पड़वा मोड़ पर हुई. दुर्घटना की शिकार लड़की […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 22, 2017 10:45 AM

डालटनगंज : पलामू में एक सड़क दुर्घटना में एक लड़की की मौत हो गयी. दुर्घटना की शिकार लड़की 11वीं की छात्रा थी. सड़क से जा रही यह लड़की एक ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार की सुबह पड़वा मोड़ पर हुई. दुर्घटना की शिकार लड़की की पहचान सुषमा कुमारी के रूप में हुई है. वह तुकबेर की रहने वाली थी. सुबह क्लास जाने के क्रम में ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

Next Article

Exit mobile version