संतुलन खोने से ट्रेलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

संतुलन खोने से ट्रेलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर तारापुर बड़ा पुल के पास शनिवार मध्यरात्रि एक ट्रेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में चालक को मामूली चोटें आईं. जानकारी के अनुसार, वाहन (संख्या जेएच04एडी/9486) पाकुड़ से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रविवार को दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है और घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >