मुआवजा राशि को लेकर रैयतों ने जताई आपत्ति

हिरणपुर. भूमि अधिग्रहण को लेकर रानीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में रैयतों के साथ मुआवजा भुगतान को लेकर बैठक हुई.

हिरणपुर. राष्ट्रीय सड़क निर्माण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर रानीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में रैयतों के साथ मुआवजा भुगतान को लेकर बैठक हुई. बैठक में भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक, एनएच डिवीजन देवघर के एसडीओ राकेश कुमार भगत, सीओ मनोज कुमार सहित जेइ देव कुमार मौजूद थे. बैठक में हिरणपुर खास एवं रानीपुर के दर्जनों रैयतों ने मुआवजा राशि को लेकर असंतोष जताया. राशि को कम बताते हुए संशोधन की मांग की. भू-अर्जन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुआवजे की राशि सरकारी प्रावधानों के अनुरूप तय की गई है, लेकिन रैयत अपनी आपत्ति उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं. मौके पर अमीन मंजूर अली समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >