सुजीत कुमार मंडल, लिट्टीपाड़ा
Pakur News: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-घरमपुर एनएच 333ए स्थित बासजोड़ी के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया. टेम्पो को ठोकर मारकर भाग रहा एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से पीछे से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गया. घटना में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया.
ट्रक की टक्कर से टेम्पो हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10 पीए 8773 बिहार से बालू लेकर लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मार्ग होते हुए पाकुड़ जा रहा था. इसी दौरान डहरलहंगी के समीप ट्रक ने एक टेम्पो को पीछे से ठोकर मार दी. टक्कर के बाद टेम्पो असंतुलित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गया. घटना के बाद चालक ट्रक को तेज रफ्तार से लेकर भागने लगा.
तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, खलासी घायल
भागने के दौरान बासजोड़ी के समीप आगे चल रहे ट्रक संख्या बीआर 09 सीए 9625 को पीछे से ठोकर मार दी. जोरदार टक्कर के बाद ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, ट्रक जब्त कर जांच शुरू
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. घायल को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर थाना लाया है और मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं
