स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

विवेकानंद का मूलमंत्र था- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जीतू सिंह ने किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि विवेकानंद का मूलमंत्र था- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ. कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत में राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़कर नई चेतना का संचार किया. उन्होंने जातिवाद, मानवतावाद, धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा पर जो विचार प्रस्तुत किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उनके भाषणों में गीता, उपनिषद, बुद्ध और ईसा मसीह के उपदेशों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखता है. कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, पवन भगत, आलोक मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >