पाकुड़िया में किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज वितरण शुरू

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में खरीफ फसल 2026 के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज वितरण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व अन्य अधिकारियों ने किया। जिला कृषि विभाग ने 200 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया है, जो 20. 45 रुपये प्रति किलो की दर पर दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को कम कीमत पर गुणवत्ता बीज उपलब्ध करा कर कृषि विकास को बढ़ावा दे रही है। किसान भी इससे खुश हैं।

प्रतिनिधि, पाकुड़िया पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्प्स गोदाम में रविवार को खरीफ फसल 2026 राज्य योजना, बिरसा बीज उपार्जन विनियम विस्तार फसल योजना के तहत किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान बीज वितरण कार्य शुरू किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे, प्रखंड सचिव मोइनुद्दीन अंसारी तथा लैम्प्स सचिव प्रभात रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. जिला कृषि विभाग की ओर से पाकुड़िया लैम्प्स को 150 क्विंटल और बन्नोग्राम लैम्प्स को 50 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराया गया है. किसानों को धान बीज 20.45 रुपये प्रति किलो की अनुदानित दर पर दिया जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार सहयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. किसानों ने बताया कि वे कई वर्षों से लैम्प्स से धान बीज प्राप्त कर रहे हैं, जिससे बेहतर उपज मिलती है. समय पर बीज मिलने से इस वर्ष खेती कार्य में भी सुविधा होगी. मौके पर लैम्प्स सचिव सहित विभिन्न गांवों के किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >