पाकुड़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दी दस्तक, हुई हल्की बारिश

पाकुड़. जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है.

संवाददाता, पाकुड़. जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे. लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिली. शनिवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई थी. सुबह के समय मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी. इसके बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से भी बारिश होने की सूचना मिली है. हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, फिर भी इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और मौसम सुहाना हो गया. शाम ढलने के दौरान बादलों का घनत्व बढ़ गया और कई स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी जारी रही. मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून की गतिविधि शुरू हो चुकी हैं. और आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना है. किसानों को भी मानसून के आगमन से राहत मिली है तथा खरीफ फसलों की तैयारी में तेजी आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >