एसआइआर अभियान के तहत बूथों पर लगी चुनाव पाठशाला, एएसडीडी सूची की हुई समीक्षा

महेशपुर में एसआइआर अभियान के तहत बूथों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन हुआ. एएसडीडी सूची की समीक्षा और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा की गई.

प्रतिनिधि, महेशपुर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) सूची की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही अब तक मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सके अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

धिकारियों ने बीएलओ एवं बीएलए-2 को शेष कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया. मौके पर डीसीएलआर अमित कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड सचिव सौरभ सुमन, ऑपरेटर अमित आर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. अधिकारियों ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanu kumar dutta

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >