पाकुड़ में जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट्स सराहनीय, कम संसाधन में बेहतर उपलब्धियां: नीतीश्वर

नीति आयोग ने पाकुड़ में आयुर्वेदिक शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अपर सचिव नीतीश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीसी मनीष कुमार ने पांच आयामों के अंतर्गत चल रहे कार्य साझा किए। वर्ष 2025 में पाकुड़ का माध्यमिक परीक्षा परिणाम राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंचा। शिक्षा में नवाचारों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा। प्रोजेक्ट आहार और प्रयास के तहत कमजोर वर्गों और छात्रों को लाभ मिले। स्वास्थ्य क्षेत्र में कालाजार, टीबी, और फाइलेरिया नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ। अपर सचिव ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिले की उपलब्धियों की सराहना की और केंद्र सरकार से समर्थन का आश्वासन दिया।

नीति आयोग ने पाकुड़ में योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की संवाददाता, पाकुड़. समाहरणालय सभागार में मंगलवार देर शाम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नीतीश्वर कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला पाकुड़ के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. डीसी मनीष कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नीति आयोग द्वारा निर्धारित पांच आयामों के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति साझा की. डीसी ने बताया कि वर्ष 2024 में माध्यमिक परीक्षा परिणाम में पाकुड़ जिला 22वें स्थान पर था, जबकि प्रोजेक्ट परख लागू होने के बाद वर्ष 2025 में यह राज्य में द्वितीय स्थान पर पहुंचा. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी कार्यक्रमों जैसे स्कूल चले हम, दरवाजा खटखटाओ, बोलेगा पाकुड़, बाल चौपाल और तिथि भोजन सह जन्मोत्सव से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल में वृद्धि हुई है. प्रोजेक्ट आहार के तहत हर माह की 6 तारीख को आहार दिवस मनाया जाता है, जिसमें धोती–साड़ी योजना के लाभ से वंचित लोगों को इसका लाभ दिया जाता है. प्रोजेक्ट प्रयास के अंतर्गत बीजीआर माइनिंग के सहयोग से एंडेवर एकेडमी द्वारा छात्रों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है. प्रोजेक्ट बचपन के तहत हर माह की 22 तारीख को बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रोजेक्ट जागृति के प्रभावी क्रियान्वयन से कालाजार के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है. जिले में रक्तदान शिविर, टीबी मरीजों को गोद लेने की पहल और फाइलेरिया उन्मूलन में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करना प्रमुख उपलब्धियां हैं. अपर सचिव नीतीश्वर कुमार ने जिले के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पाकुड़ ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह प्रशंसनीय हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार स्तर पर भी इन प्रयासों को समर्थन मिलेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रशासक नगर परिषद एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >