पाकुड़ में सड़क किनारे गाड़ी-सामान रखा तो होगी कार्रवाई, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़ में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चला. क्रेटा और ओमनी वैन जब्त कर 7,700 रुपये जुर्माना वसूला गया. बिना नंबर प्लेट वाहनों पर भी कार्रवाई होगी.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को शहर में विशेष अभियान चलाया. उपायुक्त मेघा भारद्वाज के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी और यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की जांच की गयी.

अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के साथ-साथ लंबे समय से खराब पड़े ट्रक-ट्रैक्टर, दुकानों और गैराज के आसपास रखे सामान की भी जांच की गयी.

24 घंटे में हटाना होगा सड़क किनारे रखा सामान

परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे खराब वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों, दुकानदारों और गैराज संचालकों को आवश्यक हिदायत दी.

उन्हें 24 घंटे के अंदर सड़क किनारे रखे सामान और खराब वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया. विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

क्रेटा और ओमनी वैन जब्त, 7,700 रुपये जुर्माना

अभियान के दौरान एक क्रेटा और एक ओमनी वैन को अवैध पार्किंग के मामले में जब्त किया गया. दोनों वाहनों से कुल 7,700 रुपये जुर्माना वसूला गया.

जुर्माना जमा करने के बाद नियमानुसार दोनों वाहनों को विमुक्त कर दिया गया.

इन इलाकों में चला जांच अभियान

परिवहन विभाग की टीम ने अंबेडकर चौक, प्यारादापुर चौक, मौलाना चौक, चाचकी, रेलवे फाटक के दोनों ओर, गांधी चौक और हरिनडांगा चौक समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जांच की.

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से पार्क किये गये वाहनों की जांच के साथ यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी गयी.

बिना नंबर प्लेट वाहन चलाया तो होगी कार्रवाई

वाहन जांच के दौरान चालकों और वाहन मालिकों को वाहनों के आगे और पीछे निर्धारित नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होने की जानकारी दी गयी.

विभाग ने चेतावनी दी कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. जिला परिवहन विभाग के अनुसार जिले में चलने वाले टोटो और ऑटो में भी आगे और पीछे नंबर प्लेट लगाना जरूरी है.

'अवैध पार्किंग से बढ़ती है दुर्घटना की आशंका'

जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ती है.

उन्होंने दुकानदारों, गैराज संचालकों और संस्थान संचालकों से सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त रखने में आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.

विभाग ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

एक नजर में

  • पाकुड़ शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान.
  • 24 घंटे में खराब वाहन और सड़क किनारे रखा सामान हटाने का निर्देश.
  • एक क्रेटा और एक ओमनी वैन जब्त.
  • दोनों वाहनों से कुल 7,700 रुपये जुर्माना वसूला गया.
  • बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की चेतावनी.
  • टोटो और ऑटो में आगे-पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य.
  • प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर हुई जांच.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >