घर में सो रहा था पांच दिन का नवजात, 20 मिनट बाद रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब ; पुलिस जुटी तलाश में

पाकुड़ में पांच दिन का नवजात 20 मिनट में गायब हो गया. परिजनों में हड़कंप. पुलिस मामले की जांच में जुटी. जानिए क्या है पूरा मामला.

पाकुड़ : जिले के हिरणंदनपुर पंचायत अंतर्गत महुआडांगा गांव से मंगलवार सुबह पांच दिन का नवजात रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

महुआ डंगा में छानबीन करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

20 मिनट में गायब मिला बच्चा

नवजात के पिता रसका सोरेन ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी बूदिन हांसदा घर से कुछ दूरी पर कपड़े धोने गयी थी. दूसरे कमरे में बच्चे के दादा-दादी सो रहे थे, जबकि नवजात घर में सो रहा था. करीब 20 मिनट बाद जब बूदिन घर लौटी, तो बच्चा गायब मिला.

आसपास की गयी खोजबीन

बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पंचायत के मुखिया नीपू सरदार को घटना की जानकारी दी गयी. मुखिया ने तत्काल नगर थाना को सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नवजात की तलाश शुरू की. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नवजात के गायब होने की सूचना मिली है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और बच्चे की तलाश जारी है. समाचार लिखे जाने तक नवजात का पता नहीं चल पाया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >