फाइलेरिया मरीजों के बीच किया गया किट का वितरण

हिरणपुर. फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सीएचसी में गुरुवार को मरीजों के बीच किट का वितरण किया गया.

हिरणपुर. फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सीएचसी में गुरुवार को मरीजों के बीच किट का वितरण किया गया. फाइलेरिया किट का वितरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने किया. वहीं इसके उपयोग के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि इस साल प्रखंड में कुल छह फाइलेरिया के मरीजों को चिह्नित किया गया है. फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो मच्छरों के काटने से फैलता है. परजीवी गोल कृमियों के कारण लिम्फैटिक सिस्टम में सूजन आ जाती है, जिससे हाथ और पैर सूज जाते हैं, जिसे हाथी पांव भी कहा जाता है. मरीजों को परहेज और चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए. मौके पर एमपीडब्ल्यू मनोवर आलम, श्रीजल मुर्मू, बिटीटी अमित रक्षित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >