शिव-पार्वती मंदिर के उद्घाटन को लेकर निकली कलश यात्रा

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के बड़ा सरसा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित शिव-पार्वती मंदिर के उद्घाटन को लेकर कलश स्थापना की गयी.

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के बड़ा सरसा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित शिव-पार्वती मंदिर के उद्घाटन को लेकर कलश स्थापना की गयी. इस अवसर पर गांव की कन्याओं और माताओं ने करला नदी से जल लाने के लिए कलश यात्रा निकाली. मंदिर परिसर में विधिपूर्वक कलश स्थापित की. इस धार्मिक अनुष्ठान में बनारस और स्थानीय पांच पुरोहितों ने मिलकर पूरे वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई. कलश यात्रा में क्षेत्र के आदिवासी साफा होड़ भी शामिल हुए. कलश स्थापना के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया. विश्वनाथ साहा ने जानकारी दी कि गांव में नवनिर्मित मंदिर में 30 अप्रैल को शिव-पार्वती की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके बाद 1 मई से 7 मई तक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर साहा, उपेंद्र साहा, राजन साहा, रामदेव यादव, राजेश मंडल, कृष्णा साहा, राजन केवट, राम कृपाल तुरी समेत समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >