होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से कालाजार उन्मूलन संभव : चिकित्सक

पाकुड़ नगर. सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला संयुक्त औषधालय में गुरुवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

पाकुड़ नगर. सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला संयुक्त औषधालय में गुरुवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद अध्ययन, अध्यापन एवं रिसर्च विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों ने होम्योपैथी के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान की महत्ता को रेखांकित किया. वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी न केवल वैकल्पिक चिकित्सा का एक प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों में सुलभ एवं भरोसेमंद उपचार प्रणाली भी है. राज्य कालाजार के सलाहकार डॉ अंजुम इकबाल ने कालाजार रोग के लक्षण, उपचार और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. बताया कि पाकुड़ जिला कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है. केंद्र व राज्य सरकार की ओर से इसके उन्मूलन के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं. जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता ने सभी सामुदायिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के चिकित्सकों से अपील की कि वे अपने-अपने केंद्रों पर प्रमाणिकता और प्रमुखता के साथ मरीजों को होम्योपैथी उपचार प्रदान करें. मौके पर डीपीएम डॉ सुजीत कुमार चौहान, आयुष चिकित्सक, सीएचसी पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >