स्वनिर्मित राखी लेकर डीसी के पास पहुंचीं दीदियां, आत्मनिर्भरता और ‘लोकल से वोकल’ का दिया संदेश

जेएसएलपीएस की दीदियों ने डीसी मेघा भारद्वाज को अपने हाथों से बनाई राखी भेंट की. राखी निर्माण से मिल रहा रोजगार, 'लोकल से वोकल' की मुहिम को मिल रहा बढ़ावा.

पाकुड़ : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों ने मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज को अपने हाथों से तैयार की गयी राखी भेंट की. राखी भेंट कर दीदियों ने स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता का भाव प्रकट किया और उपायुक्त को सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं.

राखी से मिल रहा रोजगार

दीदियों ने बताया कि उनके द्वारा तैयार हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां राखियों की बिक्री की जा रही है. उन्होंने कहा कि राखी निर्माण और बिक्री से उन्हें आजीविका का अवसर मिल रहा है. साथ ही उनके हुनर और मेहनत को बाजार भी उपलब्ध हो रहा है.

डीसी ने की महिलाओं की सराहना

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने राखी भेंट करने पर दीदियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. उन्होंने जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की.

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की मेहनत, हुनर और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है. उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि ‘लोकल से वोकल’ की भावना को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका भी मजबूत हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >