आइरिस स्कैनर आधारित ई-केवायसी कैंप का आयोजन

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को राशन कार्डधारियों के लिए आइरिस स्कैनर आधारित ई-केवायसी कैंप की शुरुआत की गयी.

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को राशन कार्डधारियों के लिए आइरिस स्कैनर आधारित ई-केवायसी कैंप की शुरुआत की गयी. इस कैंप में विशेष रूप से उन लाभुकों के लिए व्यवस्था की गई है जिनका फिंगरप्रिंट ई-पॉस मशीन में स्वीकार नहीं हो पा रहा है. एमओ त्रिदीप शील ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी राशन कार्डधारकों को ई-केवायसी कराना अनिवार्य है. बताया कि प्रखंड के कुल 25,128 राशन कार्ड में शामिल 96,420 सदस्यों में से अब तक 71,419 सदस्यों का ही ई-केवायसी पूरा हो सका है, जबकि 24,701 सदस्य अब भी प्रक्रिया से वंचित हैं. उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों का फिंगरप्रिंट नहीं मिल पा रहा है, उनकी पहचान अब आइरिस स्कैनर के माध्यम से की जा रही है. यह सुविधा विशेष रूप से उन्हीं के लिए उपलब्ध कराई गयी है. एमओ ने सभी कार्डधारियों से अपील की है कि 30 अप्रैल तक अपना ई-केवायसी अवश्य करवा लें, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार का बाधा न आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >