21 अक्टूबर फोटो संख्या-02 कैप्शन- दुर्घटनाग्रस्त वाहन प्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर–पाकुड़ मुख्य सड़क पर तारापुर गांव के समीप बड़े पुल पर सोमवार देर रात एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गयआ. तेज रफ्तार हाइवा (जेएच16जे/9370) अचानक अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. पुल से वाहन के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चालक व खलासी को किसी तरह बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा. दोनों को हल्की चोटें आई हैं. दुर्घटना में हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गयी. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाने के एएसआइ अजय पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों छोर पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं. क्षतिग्रस्त रेलिंग की जल्द मरम्मत कराई जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
