राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियो�� की पहचान कर प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था की जाती है, जिससे जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज हो सके.

पाकुड़िया. पाकुड़िया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय ढेकीडुबा में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच कार्य चिकित्सक डॉ मंजर आलम के नेतृत्व में किया गया. डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें व्यापक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है. इसके तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की चार-डी जन्मजात दोष, रोग, कमी और विकास में देरी की जांच की जाती है. इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान कर प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था की जाती है, जिससे जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >