पटाखे की चिंगारी से सिरसा गांव की बच्ची झुलसी, अजहर इस्लाम ने ली सुध

पाकुड़. इलामी पंचायत अंतर्गत सिरसा गांव की छह से सात वर्ष की एक मासूम बच्ची पटाखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी.

संवाददाता, पाकुड़. इलामी पंचायत अंतर्गत सिरसा गांव की छह से सात वर्ष की एक मासूम बच्ची पटाखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी. खेल-खेल में हुए इस हादसे के बाद बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार काफी गरीब है. उसके पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं. ऐसे में बच्ची की इस स्थिति ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. समाजसेवी अजहर इस्लाम को हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी ली. समाजसेवी अजहर इस्लाम ने फिलहाल दिल्ली में है. उन्होंने बच्ची और परिवार की हालत की जानकारी लेकर परिवार को आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आगे भी हरसंभव सहयोग किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >