सीबीएसइ 10वीं में डीपीएस पाकुड़ का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट

पाकुड़. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पाकुड़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

16 अप्रैल संवाददाता, पाकुड़ सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पाकुड़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. डीपीएस का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. डीपीएस स्कूल में अरमान शेख ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं आयुष अग्रवाल ने 91.4 प्रतिशत और रौनक कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. इसके अलावा सायन दास (89.8), श्रेयांशी गुप्ता (89.2), सूरज कुमार (88.2), शिवानी झा (88.2), मृगांको सरकार (87.8), अनन्या झा (86.6) और अजित हांसदा (86.2) ने भी टॉप 10 में जगह बनाई. विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा के अंक ज्ञान का प्रारंभिक मापदंड होते हैं, लेकिन जीवन में असली सफलता मेहनत और दृढ़ निश्चय से मिलती है. कड़ी मेहनत ही सपनों को साकार करने का आधार है. प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने भी छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जिसने विद्यालय और अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >