नेटवर्क नहीं मिला तो बंद करा दिया जियो टावर, 5G की मांग पर देवीनगर में ग्रामीणों का विरोध

बेहतर इंटरनेट सुविधा न मिलने से नाराज देवीनगर के ग्रामीणों ने जियो टावर बंद कराया. 5G नेटवर्क की मांग पर ऑनलाइन काम हुए प्रभावित. जानिए पूरा मामला.

महेशपुर : प्रखंड के देवीनगर गांव में बेहतर इंटरनेट सुविधा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों से जियो का टावर बंद करा दिया है. ग्रामीण गांव में तत्काल 5जी नेटवर्क सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं. टावर बंद होने की सूचना पर मंगलवार को महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली.

ऑनलाइन काम हो रहे प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जियो का टावर होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या बनी रहती है. खराब इंटरनेट सेवा के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि डिजिटल दौर में नेटवर्क की समस्या के कारण वे पीछे नहीं रहना चाहते हैं.

नवंबर तक 5जी का आश्वासन

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जियो कंपनी के अधिकारियों ने नवंबर तक देवीनगर में 5जी नेटवर्क सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया है. फिलहाल नेटवर्क सेवा दोबारा सुचारू करने के लिए कंपनी की ओर से टेक्नीशियन को बुलाया गया है.

टावर चालू कराने में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाकर टावर की सेवा बहाल कराने का प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और कंपनी से जल्द 5जी सेवा शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि बेहतर नेटवर्क की स्थायी व्यवस्था होने के बाद ही समस्या का समाधान होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >